Blog - State Tiger Strike Force
×
Stsf-logo

State Tiger Strike Force Madhya Pradesh

( Department of Forest, Government of Madhya Pradesh )

STSF Logo

STSF News

A regularly updated repository of media coverage, newsletters, internal updates, interviews, and success stories related to the activities and achievements of the STSF team.

मोहगांव परियोजना मंडला एवं लामटा परियोजना बालाघाट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए “वन्य प्राणी अपराध अभिलेखीकरण एवं अन्वेषण” विषय पर एक संयुक्त प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन दिनांक 20 सितम्बर 2026 को पांडीवारा डिपो में किया गया। कार्यशाला में क्षेत्रीय महाप्रबंधक, जबलपुर, संभागीय प्रबंधक लामटा तथा महोगांव परियोजना मंडला के अधिकारियों की उपस्थिति में दोनों परियोजना मंडलों के लगभग 90 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। कार्यशाला में स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स, क्षेत्रीय इकाई जबलपुर के शासकीय सेवकों द्वारा वन्यजीव अपराधों की प्रभावी रोकथाम, अपराधों के अभिलेखीकरण, विवेचना एवं अन्वेषण की प्रक्रिया तथा प्रकरणों में आवश्यक दस्तावेजीकरण के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान वन्यजीव मुख्यालय, भोपाल द्वारा जारी वन अपराध प्रकरणों की विवेचना/अनुसंधान हेतु आवश्यक कार्यवाही एवं दस्तावेजीकरण की अनुशंसित प्रचालन प्रक्रिया (Recommended Operating Procedure – ROP-1.0) के विभिन्न प्रावधानों एवं व्यावहारिक पहलुओं से उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अवगत कराया गया।

September 21, 2026

मोहगांव परियोजना मंडला एवं लामटा परियोजना बालाघाट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए “वन्य प्राणी अपराध अभिलेखीकरण एवं अन्वेषण” विषय पर एक संयुक्...

Read More
स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स, इकाई इन्दौर के द्वारा दिनांक 29-04-2026 को वन विद्यालय, झाबुआ के 83वे बैच में 06 माह के प्रशिक्षण हेतु वन नियुक्त 47 वनरक्षकों को, वन अपराध का स्वरूप एवं व्यापकता, वन अपराध प्रबंधन प्रणाली (FOMS) का परिचय एवं उपयोगिता, वन अपराध प्रकरण मे डॉग स्कवाड की भूमिका, स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स द्वारा संगठित अपराधों का अध्‍ययन, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 के अनुसार न्यायालय में फोरेंसिक जांच,डिजिटल एविडेंस के विषय पर प्रशिक्षण दिया गया।

May 06, 2026

स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स, इकाई इन्दौर के द्वारा दिनांक 29-04-2026 को वन विद्यालय, झाबुआ  के 83वे बैच में 06 माह के प्रशिक्षण हेतु नव नियुक्त  47 वनर...

Read More
दिनांक २३.०३.२६को वन विकास निगम बरघाट के स्टाफ को WPA 1972, TOTR, BNSS 2023, कलेक्शन ऑफ इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस, हैश वैल्यू,63(4)A , certificate, , सैंपल कलेक्शन फ्रॉम SOC , सील्ड प्रोसिडिंग विषय पर प्रशिक्षण दिया गया

March 25, 2026

दिनांक २३.०३.२६को वन विकास निगम बरघाट के स्टाफ को WPA 1972, TOTR, BNSS 2023, कलेक्शन ऑफ इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस, हैश वैल्यू,63(4)A , certificate, , सैंपल...

Read More
Department Login