स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स के 5 कर्मचारियों को स्पेशल डीजी ने पुरस्कृत किया
भोपाल/विशेष पुलिस महानिदेशक एसटीएफ भोपाल द्वारा कटनी, मण्डला, डिण्डोरी एवं उमरिया क्षेत्र से 940 किग्रा गांजा के साथ 92 विस्फोटक पदार्थ युक्त बम तथा 8 धारदार चाकू के साथ अंतराज्जीय गिरोह के 4 आरोपियों को गिरफ्तारी में सहयोग करने पर वन विभाग की स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स के 5 शासकीय सेवकों को पुरस्कृत किया है। इनमें वनक्षेत्रपाल शुभम मिश्रा को प्रशस्ति पत्र दिया गया है जबकि चार वनरक्षकों पवन मेहरा, कैलाश चारार, सौरभ उप्रेती एवं राजेश मेहरा को 4-4 हजार रुपये का इनाम दिया गया है।